दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित, इस तिथि तक कर सकते है आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– समाज कल्याण विभाग गरियाबंद द्वारा दानवीर भामाशाह सम्मान 2025 के लिए जिले के व्यक्ति एवं संस्था से 21 सितम्बर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। यह सम्मान दानशीलता, सौहार्द एवं अनुकरणीय सहायता प्रदान करने वाले उत्कृष्ट व्यक्ति एवं संस्था को प्रदान किया जाता है।

सम्मान के रूप के 1 लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति प्रदान करने का प्रावधान है। प्रविष्टियों में व्यक्ति एवं संस्था का पूर्ण परिचय, छत्तीसगढ़ में निवासरत या कार्यरत हो, पिछला कार्य उत्कृष्ट हो और वर्तमान में भी निरंतर सक्रिय होना चाहिए। सम्मान हेतु ज्यूरी के सदस्यों की प्रविष्टियां मान्य नहीं होगी।

दानशीलता एवं राष्ट्रीयता के क्षेत्र में किये गये कार्यों का विस्तृत विवरण, अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण, उत्कृष्ट कार्यों के संबंध में प्रकाशन, प्रख्यात व्यक्तियों या पत्र पत्रिकाओं द्वारा की गई टिप्पणी के साथ इस हेतु अपेक्षित रखने वाले जिले के व्यक्ति एवं संस्था कार्यालय समाज कल्याण विभाग संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद कक्ष क्रमांक 11 के समक्ष अपनी प्रविष्टि प्रस्तुत कर सकते है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

08 लाख की ईनामी महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, शासन की आत्मसमर्पण-पुनर्वास नीति से हुई प्रभावित, जानिए पूरी हिस्ट्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button