दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल राजिम को सीबीएसई से मिली मान्यता, बना राजिम का पहला सीबीएसई स्कूल, संस्था में ख़ुशी की लहर
बना राजिम का पहला सीबीएसई स्कूल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम अंचल क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। जहाँ राजिम स्थित दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई से आधिकारिक संबद्धता एफिलेशन प्राप्त हो गई है। इससे अब विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय का संबद्धता क्रमांक 3330571 है और यह छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित है। उक्त विद्यालय की स्थापना वर्ष 2019 में हुई थी और वर्तमान में यह माध्यमिक स्तर तक संचालित होगा। स्कूल का संचालन मानव रचना एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। सीबीएसई द्वारा यह संबद्धता 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक के लिए प्रदान की गई है।
मील का पत्थर साबित होगी

संस्था के प्रेसिडेंट प्रकाश दावड़ा व चेयरपर्सन प्रगति दावड़ा मिरानी ने कहा कि सीबीएसई मान्यता प्राप्ति हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। यह उपलब्धि केवल विद्यालय के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे हमारे समर्पित सेंटर हेड, प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मठ स्टाफ, विद्यार्थियों और अभिभावकों का सहयोग एवं विश्वास निहित है। हम सभी ने मिलकर शिक्षा के उच्च मानकों को प्राप्त करने का जो संकल्प लिया था, आज वह साकार होता दिखाई दे रहा है। हमारा उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम तक सीमित शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास – नैतिक, बौद्धिक एवं सामाजिक उन्नति पर विशेष ध्यान देना है।
सीबीएसई से मिली यह मान्यता हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहाकि हमारा विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।
विद्यालय के सेंटर हेड कविता शर्मा व प्राचार्य प्रशांत कुमार दीप ने भी मान्यता प्राप्ति पर ख़ुशी जाहिर करते हुए सीबीएस प्रशासन का आभार जताया। वहीं मान्यता मिलने से अभिभावकों के साथ-साथ राजिम अंचल में भी ख़ुशी की लहर है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX











