गरियाबंद में अवैध खनन पर चलेगा अभियान, एसडीएम के नेतृत्व में बनेगा संयुक्त दल, एनजीटी निर्देशों के पालन पर जोर

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर सख्त कार्रवाई करें, सात दिन में दें रिपोर्ट कलेक्टर बी.एस. उइके

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में अवैध रेत एवं अन्य सार्वजनिक लघु खनिजों के अनाधिकृत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण तथा शासकीय राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर  बी.एस. उइके ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस, खनिज, राजस्व, परिवहन एवं वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक अनुविभाग स्तर पर एसडीएम के नेतृत्व में खनिज, पुलिस, परिवहन एवं राजस्व विभाग का संयुक्त दल गठित कर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध नियमित निगरानी और सघन कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संयुक्त कार्रवाई की रिपोर्ट प्रत्येक सात दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर श्री उइके ने खनिज अधिकारी को नवीन नियमों के अनुसार अवैध उत्खनन के मामलों में प्रतिदिन अतिरिक्त जुर्माना अधिरोपित करने तथा नियमों के अनुरूप प्रकरणों में  अर्थदंड की दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनजीटी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए तथा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश

बैठक में तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में रॉयल्टी पर्चियों की नियमित जांच करने तथा नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, बार-बार अवैध परिवहन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध परिवहन विभाग के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने जिले में संचालित अवैध ईंट-भट्ठों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने तथा जिले के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर आवश्यक पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग एवं नियमित जांच कर अवैध खनिज परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय के साथ सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई से ही अवैध खनिज कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है।

इस दौरान अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, अपर कलेक्टर ऋषा ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, खनिज अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी तथा वन विभाग एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री की समीक्षा बैठक: पीएम आवास में अवैध वसूली करने वालों और अवैध रेत उत्खनन पर सख्त कार्यवाही के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button