रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 5 अगस्त को रोजगार मेला आयोजित, 10वीं पास से इंजीनियरिंग उत्तीर्ण कर सकते है आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-रायपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा 5 अगस्त 2026 को लाइवलीहुड कॉलेज, धरमपुरा रोड, जोरा, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होकर विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

रोजगार मेले में वंदना ग्लोबल लिमिटेड, सार्थक क्रेटिव ऑर्गनाईजेशन, अपडेट एजुकेशन टेक्नोलॉजी प्रा.लि., ईलमेक इंडस्ट्रीज, अलर्ट एसजीएस प्रा.लि. द्वारा कुल 137 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कम्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फीटर के साथ नर्सिंग उत्तीर्ण आवेदक रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य

इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल http://erojgar.cg.gov.in या अपने मोबाइल पर छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पूर्व पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र ने बताया है कि रोजगार मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष क्रमांक 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खमतराई हाई स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन, बच्चों ने निभाई मतदाता की भूमिका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button