खमतराई हाई स्कूल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ बाल कैबिनेट का गठन, बच्चों ने निभाई मतदाता की भूमिका

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने गए बाल प्रतिनिधि

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) आरंग :-संकुल खमतराई के हाई स्कूल एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से बाल कैबिनेट का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया। संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान के मार्गदर्शन में आयोजित इस चुनावी प्रक्रिया ने विद्यालय परिसर को वास्तविक मतदान केंद्र का स्वरूप दे दिया, जहां छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

चुनाव प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों से नामांकन पत्र भरवाए गए तथा निर्धारित समयावधि में नाम वापसी का अवसर भी दिया गया। प्रत्याशियों ने अपने-अपने चुनाव चिन्ह के साथ पोस्टर बनाकर प्रचार-प्रसार किया, जिससे विद्यालय में वास्तविक चुनाव जैसा माहौल देखने को मिला। निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों और शिक्षकों को पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी-1, 2 और 3 की जिम्मेदारी सौंपी गई। शांतिपूर्ण मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए।

ये छात्र हुए निर्वाचित 

चुनाव परिणाम में युवराज साहू शाला नायक, हिमांशु यादव उपशाला नायक, नवीन लोधी क्रीड़ा सचिव, योग्यता साहू उप क्रीड़ा सचिव, प्रतिक्षा यादव सांस्कृतिक सचिव, जागृति साहू उप सांस्कृतिक सचिव, मानसू लोधी स्काउट प्रमुख, वीणा साहू गाइड प्रमुख, लेशमी साहू रेडक्रॉस प्रमुख, काव्य लोधी अनुशासन प्रमुख, मीनाक्षी साहू स्वच्छता प्रमुख तथा इंदु साहू पर्यावरण प्रमुख चुनी गईं।

कक्षा प्रतिनिधियों में कक्षा छठवीं से मयंक यादव एवं दीक्षा साहू, सातवीं से वैष्णवी साहू एवं रितिका साहू, आठवीं से पुराणिक दास मानिकपुरी एवं ऋषिका साहू, नौवीं से कंचन यादव एवं योगेश साहू तथा दसवीं से देविका लोधी एवं हिमांशु लोधी को कक्षा नायक एवं उप कक्षा नायक के रूप में चुना गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर, पूर्व माध्यमिक प्रभारी हरीश दीवान, सी.एल. एनेस्वरी, लायक सिंह डहरिया, तारकेश्वर डडसेना, पुनेश्वर साहू, हेमा बंजारे, सौरभ साहू, बबीता लहरे एवं सीमा राठौर सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की लोकतांत्रिक गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना तथा मतदान के महत्व के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में छात्र परिषद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button