अखिलेश ने बढ़ाया खाकी का गौरव: 50 से अधिक बार रक्तदान कर पेश की मानवता की मिसाल, “छ.ग. रत्न सम्मान 2026” से हुए सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस बल में पदस्थ आरक्षक अखिलेश वैष्णव को समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अनुकरणीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से गरियाबंद पुलिस का गौरव बढ़ा है।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव ने अब तक 50 से अधिक बार स्वेच्छा से रक्तदान कर कई जरूरतमंद और गंभीर मरीजों को नया जीवन देने का कार्य किया है। वे न केवल अपने पुलिस कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करते हैं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समान समर्पण के साथ निभाते हैं। जब भी किसी अस्पताल या मरीज को आपातकालीन स्थिति में रक्त की आवश्यकता होती है, अखिलेश वैष्णव बिना किसी संकोच के तुरंत रक्तदान के लिए आगे आते हैं।

उनकी यह निस्वार्थ सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण उन्हें एक संवेदनशील पुलिसकर्मी के रूप में पहचान दिलाता है। रक्तदान के क्षेत्र में उनकी निरंतर सक्रियता ने अनेक लोगों को जीवनदान दिया है और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

इस सम्मान पर पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने आरक्षक अखिलेश वैष्णव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने अपने सेवा कार्यों से न केवल पुलिस विभाग बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उनका समर्पण और सेवा भाव अन्य पुलिसकर्मियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आरक्षक अखिलेश वैष्णव को मिले इस सम्मान पर पुलिस विभाग, उनके सहकर्मियों, सामाजिक संगठनों और जिलेवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि वर्दी केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मानव सेवा का भी सशक्त प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस के गौरव: मुख्यमंत्री के हाथों गरियाबंद पुलिस के चार अधिकारी- कर्मचारी हुए सम्मानित, मिला ‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button