नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

रेत खाली कर लौट रहे ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से हादसा, रेत परिवहन को लेकर उठे सवाल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रेत खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार को आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मामला गोबरा नवापारा का है।

जानकारी के अनुसार, राजिम निवासी अख्तर अली, उम्र करीब 55 वर्ष दरगाह के पास रहते है। आज सुबह सब्जी लेने नवापारा आए हुए थे, जिसके बाद होटल में चाय पीकर राजिम वापस जाने निकले तभी मैडम चौक के पास रेत खाली कर लौट रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

टक्कर के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रैकटर चालक भी मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की रफ्तार काफी तेज थी।

दिन-रात हो रहा रेत से भरे वाहनों का परिवहन

हादसे के बाद क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों के लगातार हो रहे परिवहन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रेत से जुड़े वाहनों की आवाजाही दिन-रात जारी रहती है। कई बार तेज रफ्तार से गुजरने वाले इन वाहनों के कारण सड़क पर चलने वाले लोगों में भय का माहौल बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने रेत परिवहन में लगे वाहनों की रफ्तार, दस्तावेज, परमिट और यातायात नियमों की जांच की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि भारी वाहनों की गति और आवाजाही पर प्रभावी निगरानी नहीं की गई तो भविष्य में भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई पर उठे सवाल

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का सवाल है कि यदि रेत परिवहन करने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही हो रही है तो उनकी गति और नियमों की नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही है।

फिलहाल हादसे में बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और वाहन चालक की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई जांच के बाद स्पष्ट होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में भीषण सड़क हादसाः महानदी पुल पर पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक पुल से नीचे गिरा; मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल