बाढ़ की मार से बेहाल नवापारा: पीड़ितों का सहारा बनी सालासर समिति; भोजन से लेकर 27 परिवारों तक पहुंचाया राशन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में आई भीषण बाढ़ ने कई परिवारों की जिंदगी पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दी है। बाढ़ के पानी में घर का राशन, बच्चों की किताब-कॉपियां, पलंग, गद्दे-बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक बह गए। कई कच्चे मकान भी ढह गए, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

ऐसे मुश्किल समय में नगर की सेवा भावी संस्था श्री सालासर सुंदरकांड जनकल्याण समिति बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पूरी ताकत के साथ जुटी हुई है। समिति द्वारा जनसहयोग से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, चाय-नाश्ता और राशन सामग्री की व्यवस्था की जा रही है।

समिति के संस्थापक राजू काबरा, अध्यक्ष धरम साहू, रूपेंद्र चंद्राकर, ओमप्रकाश शर्मा, नंदकिशोर राठी, गुलाब साहू, दीपेश काबरा, श्री सारडा, तारणी शर्मा, सरिता सिंह और कविता इसरानी सहित अन्य सदस्य लगातार राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

संस्थाओं और लोगों ने भी किया सहयोग

राजू काबरा ने बताया कि 26 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी में शरण लिए बाढ़ पीड़ितों के लिए पोहा, चाय-बिस्किट और भोजन की व्यवस्था की गई। 27 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 16 में दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया गया और शाम को चाय-बिस्किट वितरित किए गए।

इसी तरह 28 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 19 के आश्रय स्थल में करीब 300 बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। भोजन बनाने और परोसने में नगरपालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, पदमनी सोनी, नीता धीवर, लता टांडिया, नेहा तारक, श्वेता, कविता और दीपिका साहू ने सेवा दी। वहीं गायत्री परिवार के सदस्यों ने भी भोजन बनाने, बर्तन व्यवस्था और परोसने में सहयोग किया।

भोजन के साथ राशन भी पहुंचाया

सालासर समिति ने भोजन व्यवस्था के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राशन सामग्री भी पहुंचाई है। समिति के अनुसार अब तक 27 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। राहत सामग्री में परिवारों की जरूरत के अनुसार आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाई जा रही है।

राजू काबरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी सेवा है। राहत कार्य के माध्यम से प्रभावित परिवारों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस मुश्किल समय में सालासर समिति और समाज उनके साथ खड़ा है।

बाढ़ में विषम परिस्थियों के बीच समिति द्वारा लगातार किए जा रहे राहत कार्य से प्रभावित परिवारों को भोजन और राशन के रूप में तत्काल मदद मिल रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आई सालासर समिति, पीड़ित परिवारों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल