रायपुर जिले में PM आवास योजना ग्रामीण में 74 हजार से अधिक हितग्राही पात्र, अभनपुर जनपद में 257 अपात्र, दावा-आपत्ति आमंत्रित

चार जनपदों की सूची पर दावा-आपत्ति 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 (2024) सर्वे के आधार पर सिस्टम जनरेट प्राथमिकता सूची का ग्रामसभा में अनुमोदन किया गया है। अनुमोदित सूची के अनुसार रायपुर जिले के चार जनपदों में कुल 75 हजार 461 हितग्राहियों में से 74 हजार 68 हितग्राही पात्र तथा 1 हजार 393 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं।

जिला पंचायत रायपुर से जारी जानकारी के अनुसार अभनपुर जनपद में कुल 18,352 हितग्राहियों में 18,095 पात्र एवं 257 अपात्र, आरंग में 25,814 में 25,138 पात्र एवं 676 अपात्र, धरसींवा में 11,540 में 11,210 पात्र एवं 330 अपात्र तथा तिल्दा में 19,755 हितग्राहियों में 19,625 पात्र एवं 130 अपात्र पाए गए हैं।

ग्रामसभा में दावा-आपत्ति का अवसर

सूची में अपात्र पाए गए हितग्राही 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति ग्रामसभा में आमंत्रित की गई है। निर्धारित समयावधि में प्राप्त लिखित आवेदनों पर जिला स्तरीय समिति द्वारा नियमानुसार विचार किया जाएगा।

जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि समय-सीमा के बाद प्राप्त, त्रुटिपूर्ण अथवा अस्पष्ट आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय एवं ग्राम पंचायत भवन के सूचना पटल पर अवलोकन के लिए चस्पा की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button