मंदिर गई युवती पर चाकू से हमला, नकाबपोश 2 युवकों ने किया हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- पूजा पाठ करने मंदिर गई युवती पर नकाबपोश 2 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने युवती को जान से मारने की भी धमकी दी है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र की पूजा यादव एक रेस्टोरेंट में काम करती है। वह अपने सहेली के साथ दीपका के बड़े शिव मंदिर में एक्टिवा में सवार होकर पूजा करने पहुंची थी। पूजा करने के बाद दोनों घर लौटने के लिए निकली। युवती और उसकी सहेली स्कूटी स्टार्ट करने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान दो युवक, जिन्होंने मुंह पर स्कार्फ बांधा हुआ था पहुंचे और चाकू से हमला कर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि एक युवक ने पूजा से पूछा कि क्या वह ऋषि को जानती है। पूजा ने जैसे ही हां कहा एक युवक ने चाकू से पूजा पर वार कर दिया। चाकू पूजा के हाथ में लगा। युवक ने दूसरे बार भी वार करने की कोशिश की लेकिन वह बच गई।

चाकू लगने से युवती के हाथ में चोट आई और वह बेहोश हो गई। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने युवती को नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की क्रूरता: शारीरिक संबंध बनाने से मना किया तो पत्नी को मार डाला, लोहे के हथियार से किया हमला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल