गरियाबंद पुलिस के गौरव: मुख्यमंत्री के हाथों गरियाबंद पुलिस के चार अधिकारी- कर्मचारी हुए सम्मानित, मिला ‘पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026’

छत्तीसगढ़ के कुल 42 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद पुलिस के लिए बुधवार का दिन गौरवपूर्ण रहा। राजधानी रायपुर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों जिले के चार उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतिष्ठित “पुलिस पत्रिका जज़्बा अवार्ड-2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध अनुसंधान, कानून व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता एवं जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

पत्रिका समूह द्वारा आयोजित इस राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 42 उत्कृष्ट पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन कर सम्मानित किया गया। इनमें गरियाबंद जिले से निरीक्षक अमृत साहू (थाना प्रभारी राजिम) को क्राइम डिटेक्शन, कानून व्यवस्था एवं जन-पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य, उप निरीक्षक संजय सिंह क्षत्रिय (पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद) को प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में सराहनीय योगदान, प्रधान आरक्षक दिलीप ठाकुर (थाना देवभोग) को अपराध अनुसंधान एवं मैदानी पुलिसिंग में बेहतरीन प्रदर्शन तथा आरक्षक अशोक मिंज (पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गरियाबंद) को कार्यालयीन कार्यों एवं निष्ठापूर्ण सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने चारों सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे गरियाबंद पुलिस परिवार के लिए गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री के हाथों मिला यह सम्मान उनकी कड़ी मेहनत, ईमानदारी और जनता के प्रति समर्पित सेवा भावना का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि इस सम्मान से न केवल चारों पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जज़्बे के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि गरियाबंद पुलिस आगे भी जनता की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्याय दिलाने के अपने दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करती रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर होगी कानूनी कार्रवाई, जनता से सहयोग की अपील, ग्राम स्तर पर कोटवार और सरपंच देंगे अवैध प्रवासियों की जानकारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button