अभनपुर ब्रेकिंग : ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर ब्लाक के एक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच के बाद जिला प्रशासन ने तत्कालीन पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। सचिव की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई गई थी। दर्ज शिकायत पर रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जांच कराई गई, जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर यह कार्यवाही की गई है।
जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से ग्राम पंचायत नायकबांधा में 15वें वित्त आयोग की राशि से कराए गए सीसी रोड एवं नाली निर्माण के चार कार्यों में गड़बड़ी और अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शिकायत सही पाए जाने पर ग्राम पंचायत नायकबांधा, जनपद पंचायत अभनपुर की तत्कालीन पंचायत सचिव विजयलक्ष्मी तारक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। जांच प्रतिवेदन में शिकायत की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम, 1999 के नियम-4 के तहत यह कार्रवाई की गई।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान विजयलक्ष्मी तारक का मुख्यालय जनपद पंचायत अभनपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में लापरवाही, अनियमितता अथवा शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
अनुमति के विपरीत किया गया निर्माण: 4 भवनों को किया गया ध्वस्त, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई











