नवापारा ब्रेकिंग: सिगरेट पीने जाने को लेकर विवाद, दो युवकों पर रॉड से हमला; FIR दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में सिगरेट पीने को लेकर दो युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने दोनों युवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, डंडे एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

सिगरेट पीने जा रहे थे दोनों युवक

शिकायत के मुताबिक, रायपुर के संतोषी नगर राहुल ऑटो चलाने का काम करता है। 9 सितंबर 2026 को वह अपने दोस्त प्रवीण यादव के साथ ग्राम कुर्रा में अपनी दीदी के घर आया था। बताया गया कि दोपहर करीब 2.30 बजे राहुल और प्रवीण सिगरेट पीने के लिए जा रहे थे। दोनों गोदाम के पास पहुंचे, तभी ग्राम कुर्रा के तीन-चार लोग वहां आए और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा।

वापस लौटते समय किया हमला

आरोप है कि इसी बात को लेकर सामने बदमाशों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर राहुल और प्रवीण वहां से वापस अपनी दीदी के घर की ओर जाने लगे। इसी दौरान गुलाब सोनवानी, धर्मेंद्र सोनवानी और राकेश सोनवानी ने पीछे से आकर दोनों को घेर लिया। तीनों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का, डंडे तथा लोहे की रॉड से मारपीट हमला कर दिया।

मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट में राहुल और उसके दोस्त प्रवीण यादव को चोट लगी है। घटना के बाद राहुल थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: 1 हजार के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या, पहले शराब पी, फिर लूट की साजिश रची; नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button