शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि महिला ने शारिरिक संबंध बनाने से मना कर दिया जिससे गुस्से में आकर पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार छुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसेकेरा निवासी खेमबाई ध्रुव की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इसकी जानकारी महिला के पति गोविंद ने मायके पक्ष को दी। सूचना के बाद महिला के परिजन कसेकेरा पहुँचे। जहां मृतका के शरीर पर चोट के निशान देख हत्या की आशंका जताते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी।

सूचना के बाद छुरा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मृतका के मायके पक्ष और ससुराल वालों का बयान लिया गया। मृतका के भाई दूज लाल ने बताया कि उसकी बहन खेमबाई ग्राम पीपरछेड़ी में आंगन बाड़ी कार्यकर्ता थी। वहीं रहती थी। रविवार अवकाश होने से शनिवार की शाम को अपने ससुराल ग्राम कसेकेरा चली जाती थी। 27 सितंबर को उसकी बहन ससुराल ग्राम कसेकेरा पहुंची थी। दूसरे दिन 28 सितंबर को उसके मौत की जानकारी मिली।

दोबारा शारीरिक संबंध से मना करने पर हत्या

मायके वाले कसेकेरा पहुंचे, तो खेमबाई के गले में चोट के निशान, मुंह से खुन निकला हुआ था, नाक में खुन जमा था, कान का बाली और मंगल सुत्र टुटकर बिस्तर में पड़ा हुआ था। घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच की और मृतका खेमबाई के पति से पूछताछ की, तो उसने गला घोटकर हत्या की बात कबूल ली। आरोपी ने बताया कि 27-28 सितंबर की रात्रि दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद पति दोबारा शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की, तो पत्नी बार बार मना करती रही। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर पति ने छाती में बैठकर अपने दोनो हाथो से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम ने बताया कि आपसी विवाद के कारण आरोपी ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JX915fd2qkkF6jzTiG0R0W

यह खबर भी जरुर पढ़े

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल