2 ट्रकों में जबरदस्त टक्कर : चालक और परिचालक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में 2 ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत हुई है। इस घटना में ड्राइवर और कंडक्टर की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार देर रात की बताई जा रही है। रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 के पोंडी बायपास में हुई इस दुर्घटना में दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए हैं। हादसा कवर्धा के पोंडी चौकी क्षेत्र में हुआ।
चालक और परिचालक की मौत
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से पटिया फर्नीचर लेकर आ रहे ट्रक और रायपुर से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक के बीच आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हुई। इस घटना में मध्यप्रदेश से आ रही ट्रक के चालक और परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतकों में अमकंटक के रहने वाले हेमंत (19 वर्ष) और राजस्थान निवासी मुकेश गोयल (35 वर्ष) बताया जा रहा है। वहीं सीमेंट से भरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक ट्रक में सीमेंट और दूसरे में फर्नीचर लोड था
घटना की जानकारी लोगों ने पोंडी चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया, वहीं घायल ट्रक के ड्राइवर का बयान दर्ज किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात 11.30 बजे के आसपास हादसा हुआ। दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी, इसकी वजह से वाहन अनियंत्रित हो गया और आमने-सामने टक्कर हो गई। एक ट्रक में सीमेंट और दूसरे में फर्नीचर लोड था। दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़क पर उसमें लोड सामान भी बिखर गया। हादसे के कारण 2 घंटों तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बाद में दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क के बीच से हटवाया औरयातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल