रायपुर पुलिस का विशेष अभियान : चुनाव से पहले गुंडे बदमाशो को भेजा गया जेल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- आदर्श आचार संहिता के लागू होने से पुलिस भी अब एक्शन मोड पर आ गई है । चुनाव से पहले गुंडे बदमाशो के उपर लगातार कार्यवाही की जा रही है । रायपुर पुलिस ने कहा कि वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा । 

इसी क्रम मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने थानों के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के मारपीट, हत्या के प्रयास, चाकूबाजों, धोखाधड़ी एवं विभिन्न गंभीर अपराधों के 106 स्थायी वारंट एवं 87 अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 193 स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

कुल तामिल 193 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटों में 07 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग – अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 15 स्थाई/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट एवं 05 वर्ष से अधिक समय से फरार अलग-अलग थानों के चाकूबाजो, धोखाधड़ी, मारपीट एवं विभिन्न गंभीर अपराधों 37 के स्थायी/अभियुक्त गिरफ्तारी वारंट तामिल किये गये है।

इन थाना क्षेत्रों मे हुई कार्यवाही

रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त थाना क्षेत्रों मे कार्यवाही की गई।  जिसमे उरला थाना ,टिकरा पारा थाना ,गोबरा नवापारा थाना  सहित अनेकों जगह कार्यवाही किया गया है ।

और भी खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे :-

चुनाव को लेकर IG ने ली अधिकारियों की बैठक, दिए सख्त निर्देश, इन पर होगी कड़ी कार्यवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल