पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को 12वीं तक मिलेगी मुफ्त आवासीय शिक्षा, यहाँ करें आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग द्वारा गरीब और मेहनती निर्माण श्रमिकों के बच्चों को देश के बेहतरीन निजी आवासीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के लिए एक बेहद महत्वाकांक्षी कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित “अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पात्र छात्र-छात्राओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस योजना के तहत कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक की पूरी पढ़ाई, रहना-खाना और अन्य सभी शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह से निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।

3 जुलाई तक करें आवेदन

जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत धमतरी जिले को कुल 7 सीटों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इच्छुक श्रमिक अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए 3 जुलाई 2026 तक आवेदन विभागीय वेबसाइट shramevjayate.cg.gov.in में या मोबाइल ऐप “श्रमेव जयते” के माध्यम से कर सकते हैं।इसके साथ ही ऑफलाइन श्रम संसाधन केंद्र कुरूद, धमतरी, मगरलोड, नगरी एवं जिला श्रम कार्यालय (कक्ष क्रमांक-68) में दस्तावेजों के साथ जमा किया जा सकता है।

इसके लिए आवेदक निर्माण श्रमिक का मंडल में कम से कम 1 वर्ष पुराना वैध पंजीयन होना अनिवार्य है। योजना का लाभ श्रमिक की प्रथम दो संतानों को ही देय होगा तथा बच्चा वर्तमान शैक्षणिक सत्र में कक्षा 6वीं में प्रवेश ले रहा हो। विद्यार्थियों का चयन पूरी तरह से मेरिट (प्रावीण्यता सूची) के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ श्रम पंजीयन कार्ड, बच्चे का पहचान पत्र (जैसे [Aadhaar Redacted] कार्ड), मूल निवास प्रमाण पत्र, पूर्व वर्ष की अंकसूची, वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) एवं स्व-घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

इन्हे नहीं मिल पाएगा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ, जल्द कर लें यह काम, पंजीकृत श्रमिकों के लिए निर्देश जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button