पति की मौत का सदमा नहीं सह पाई पत्नी, दो दिन बाद फांसी लगाकर की आत्महत्या
बेटे के बाद बहू की उठी अर्थी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पति की अचानक मौत से टूट चुकी पत्नी ने महज दो दिन बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार में लगातार हुई दो मौतों से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
करंट से हुई पति की मौत
जानकारी के मुताबिक ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट की शादी करीब चार वर्ष पहले सुनीता बाई केंवट से हुई थी। दोनों साधारण लेकिन खुशहाल जीवन बिता रहे थे। परिवार की जिंदगी में अचानक उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 17 मई 2026 को रामनारायण घर में टुल्लू पंप चालू कर रहे थे। इसी दौरान वे करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पति की असमय मौत के बाद परिवार पूरी तरह शोक में डूब गया था। वहीं पत्नी सुनीता इस गहरे सदमे को सहन नहीं कर पा रही थी। परिजनों के अनुसार पति की मौत के बाद से वह लगातार गुमसुम और तनाव में रहने लगी थी। किसी से ठीक से बात तक नहीं कर रही थी।
दो दिन बाद पत्नी ने की आत्महत्या
बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात सुनीता ने घर के कमरे में सीलिंग पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिजनों की नजर कमरे पर पड़ी तो वह फंदे पर झूलती मिली। परिवार के लोगों ने तत्काल उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना बुधवार सुबह पचपेड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
मौत भी न तोड़ सकी साथ: साथ जीने-मरने की कसम हुई पूरी, एक साथ उठी अंतिम यात्रा











