छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं; देखें पूरा शेड्यूल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी जारी कर दी है। जारी टाइम टेबल के अनुसार 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल 2027 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक एक ही पाली में होंगी। 12वीं के विद्यार्थियों की पहली परीक्षा हिंदी की होगी, वहीं 10वीं के विद्यार्थियों को पहले दिन तृतीय भाषा का पेपर देना होगा।

12वीं की परीक्षा 12 मार्च से, हिंदी का पहला पेपर

मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हायर सेकेंडरी परीक्षा में 12 मार्च 2027 को हिंदी विषय का पेपर होगा। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र एवं अन्य निर्धारित विषयों की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 8 अप्रैल 2027 को योग विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होंगी।

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से होगी शुरू

हाईस्कूल परीक्षा की शुरुआत 13 मार्च 2027 को तृतीय भाषा के पेपर से होगी। इसके बाद 16 मार्च को द्वितीय भाषा, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 23 मार्च को गणित, 30 मार्च को गणित एवं अन्य निर्धारित विषय तथा 1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषयों की परीक्षा होगी। अंतिम पेपर 5 अप्रैल 2027 को कैवल्य वैकल्पिक एवं अन्य निर्धारित विषयों का होगा।

1 जनवरी से होंगे प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट कार्य 1 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विषयवार परीक्षा तिथियों का मिलान कर अपनी तैयारी शुरू करें।

फिजिकल ट्रेनिंग डिप्लोमा परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा वर्ष 2027 की समय-सारणी भी जारी की है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च से 20 मार्च 2027 के बीच आयोजित होंगी। परीक्षा की विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर उपलब्ध है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी आयोजित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल