युवा शक्ति के सर्वांगीण विकास हेतु 5 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण शिविर का शुभारंभ, 200 प्रतिभागी हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गायत्री शक्तिपीठ नवापारा में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आज गायत्री परिवार एवं नवापारा नगर के पार्षद गण, मातृ शक्तियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का शुभाम्भ किया गया। जिसमें पुरे ब्लॉक से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि 5 दिवसीय आवासीय शिविर में युवाओं को जीवन जीने की कला के साथ, योग, अध्यात्म, तनाव प्रबंधन से कैसे मुक्त हो, ऐसे सफल जीवन के सूत्र बताए जायेंगे। वरिष्ठ वक्ताओं के माध्यम से युवा शक्तियों को नई नई जानकारी मिलेगी। जिससे युवाओं का जीवन सँवरेगा। 5 दिन तक के चलने वाले इस शिविर में युवा एक अच्छे नागरिक बनने का कौशल प्राप्त करेंगे और आत्मविश्वासी बनेंगे। बच्चे अपने बड़ों का सम्मान करना सीखेंगे ।
युवा शिविर पर प्रकाश डालते हुए टोली नायक ने बताया कि श्रेष्ठ चरित्रवान एवं चिंतनशील युवा ही राष्ट्र के भविष्य है अपने अभिभावकों के स्वर्णिम सपनों को साकार करने वाली तथा परिवार व राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी से भला कौन गौरवाविंत नहीं होगा।
दिशा हीन जीवन जीने को विवश

उनके व्यक्तित्व निर्माण अस्वस्थ तन, असंतुलित भटके मन को लेकर दिशा हीन जीवन जीने को विवश है ऐसी विषम परिस्थिति में युग निर्माण योजना के तहत युवाओं को श्रेष्ठ संस्कार एवं मार्गदर्शन देने चरित्रवान व्यक्तित्व गढ़ने एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सफल जीवन के सूत्र, तनाव प्रबंधन, जैविक कृषि, ब्रह्मचर्य साधना, व्यसन से बचाएं सृजन में लगाएं आदि विषयों पर प्रतिदिन कक्षाएं लगेगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा क्षेत्र में “घर-घर यज्ञ” अभियान, 56 महिला मंडलों की रही सक्रिय भागीदारी











