कुलेश्वर महादेव मंदिर, लोमस ऋषि आश्रम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बेहतर सुविधाओं के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) मगरलोड :– धमतरी जिले के मगरलोड जनपद पंचायत क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। ग्राम नवागांव (बुड़ेनी) स्थित प्राचीन लोमस ऋषि आश्रम एवं कुलेश्वर महादेव मंदिर को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसी सिलसिले में कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ दोनों धार्मिक स्थलों का निरीक्षण कर विकास की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर और आश्रम की मौजूदा स्थिति, भौगोलिक परिस्थितियों तथा पर्यटन की संभावनाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सुगम पहुंच मार्ग, स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, मूलभूत सुविधाओं और परिसर के सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने लोमस ऋषि आश्रम परिसर में लंबे समय से अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आश्रम के समीप लगभग 50 से 60 चौपाटी निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा, ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को खानपान सहित अन्य सुविधाएं मिल सकें। इससे स्थानीय स्तर पर छोटे व्यवसायों को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों की आजीविका के नए अवसर भी विकसित होंगे।

कुलेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का प्रस्ताव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी महीनों में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन शेड निर्माण, फ्लोरिंग और अन्य आवश्यक विकास कार्य कराने की बात कही गई।

क्षेत्र का धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर

इस अवसर पर जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष बिरेन्द्र साहू ने कहा कि लोमस ऋषि आश्रम और कुलेश्वर महादेव मंदिर हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। इन स्थलों का विकास होने से देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु आकर्षित होंगे। इससे क्षेत्र की पहचान मजबूत होने के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम, जनपद पंचायत मगरलोड के सीईओ रोहित बोर्झा और एसडीओ विनोद दीवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में कृषि सभापति राजेश साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्याम साहू, ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच केवरा अवध साहू, होरीलाल साहू, डेमू राम साहू, डागेश्वर सोनकर और सुमित गांडेचा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कहा कि क्षेत्र के धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व को देखते हुए यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास आवश्यक है। स्थानीय जनभागीदारी और विभागीय समन्वय से इन स्थलों को बेहतर धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में काम किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुलेश्वर महादेव मंदिर और लोमस ऋषि आश्रम का धार्मिक महत्व काफी पुराना है। राजिम के त्रिवेणी संगम क्षेत्र से जुड़ी रामायणकालीन मान्यताओं में भी लोमस ऋषि आश्रम और भगवान कुलेश्वर महादेव का विशेष उल्लेख मिलता है। ऐसे में इन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होने से धमतरी जिले के धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिल सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रेत से शिवलिंग बनाकर माता सीता ने की थी पूजा अर्चना, त्रिवेणी संगम के बीच स्थित है भगवान कुलेश्वर नाथ महादेव का मंदिर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल