धान रोपाई पर जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो महिलाओं की मौत, 6 गंभीर घायल; 19 मजदूर थे सवार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– धान रोपाई के लिए जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलट गया। इस दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर में करीब 19 मजदूरों को बैठाकर धान की रोपाई के लिए खेत ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सकर्रा के सरपंच के नाम पर पंजीकृत है और सभी मजदूर सरपंच के खेत में रोपा लगाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था। मुड़पार के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

इस भीषण हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया। सभी का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लापरवाही के एंगल से जांच

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे की संभावित वजह मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

धान रोपाई से लौट रहे मजदूरों से भरी पिकअप पलटीः 2 महिलाओं की मौत, 10 से ज्यादा घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button