पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी : ओमकुमारी साहू

विश्व पर्यावरण दिवस में आईसेक्ट में वृक्षारोपण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर के प्रतिष्ठित संस्थान आईसेक्ट में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य योगिता सिन्हा, आईसेक्ट निदेशक बलराम देवांगन ने मुख्य सदर मार्ग में गुलमोहर का पौधा लगाया।

सुभाष चौक स्थित संस्थान आईसेक्ट में दस फीट गुलमोहर का पौधा रोपित किया गया। निदेशक बलराम देवांगन अपने संस्थान में 500 से अधिक पौधे लगाकर रखे है। जिससे अन्य स्थानों की तुलना में संस्थान का तापमान दो से तीन डिग्री कम रहता है। नपा अध्यक्ष ओमकुमारी साहू ने आईसेक्ट निदेशक के पर्यावरण संरक्षण की प्रशंसा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिंग से निजात पाई जा सकती है। नगर को हरा भरा बनाने के लिए हमे खुले स्थानों में पौधे लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। जिससे नगर में हरियाली बनी रहे।

प्रदेश महिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अनुरोध करते हुवे कहा कि अपने घरों के गमलों एवं खाली स्थानों में पौधे लगाकर पर्यावरण असंतुलन पर काबू पाया जा सकता है। तालाबो एवं नदी के किनारे अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण में गोलू यादव, साखी निर्मलकर, भुनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, लेखिका साहू, टीकम साहू एवं सैकड़ों की संख्या में आईसेक्ट के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अकलवारा में वृक्षारोपण एवं नवनीकृत हर्बल गार्डन का हुआ लोकार्पण, औषधीय पौधों का किया गया वितरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button