अकलवारा में वृक्षारोपण एवं नवनीकृत हर्बल गार्डन का हुआ लोकार्पण, औषधीय पौधों का किया गया वितरण

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विश्व पर्यावरण संरक्षण एवं औषधीय पौधों के संवर्धन के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय अकलवारा, विकासखंड छुरा, जिला गरियाबंद में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं नवनीकृत हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच गोवर्धन दीवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में औषधालय प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य साहू, सचिव घनश्याम यादव, जगदीश साहू सोरीद, अवधराम, बली यादव, धर्मराज साहू (शिक्षक), दुर्गा सेन (सीएचओ), महेश्वर सिदार (आरएचओ), मनीषा ध्रुव (एएनएम), नितन साहू (मितानिन प्रतिनिधि), फिरतूराम, रोशनी सेन (योग सहायक), रूपसिंह नेताम (फार्मासिस्ट) एवं संतोष यादव (पीटीएस) सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
औषधीय पौधों का किया वितरण

कार्यक्रम के दौरान नवनीकृत हर्बल गार्डन में अश्वगंधा, शतावरी, रुद्राक्ष, जंगली प्याज, चित्रक, नीम, गिलोय एवं गुड़मार सहित विभिन्न औषधीय पौधों का रोपण एवं वितरण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन एवं औषधीय पौधों के महत्व पर चर्चा की गई।
औषधालय प्रभारी डॉ. ऐश्वर्य साहू ने बताया कि शासकीय आयुर्वेद औषधालय अकलवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता, औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण तथा उनके संरक्षण हेतु नियमित रूप से गतिविधियां संचालित की जाती हैं। साथ ही औषधालय परिसर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए वर्षा जल संचयन (Rain Water Harvesting) एवं जल संरेक्षण संबंधी कार्य भी किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
विश्व पर्यावरण दिवस : पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन का अस्तित्व नहीं – चंदूलाल साहू











