बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: आपसी राजनीतिक खींचतान के चलते अधर में लटका पीएम श्री स्कूल, अतिक्रमण के चलते रुका निर्माण कार्य

प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना लेकिन जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही घोर उपेक्षा

बच्चों के भविष्य से खिलवाड़: आपसी राजनीतिक खींचतान के चलते अधर में लटका पीएम श्री स्कूल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएम श्री स्कूल केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का उद्देश्य केंद्र सरकार/राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार/केवीएस और एनवीएस सहित स्थानीय निकायों द्वारा प्रबंधित 14500 से अधिक स्कूओं को पीएम श्री स्कूल में विकसित करना है। पीएम श्री स्कूल के रूप में चयनित विद्यालयों में बड़े प्राइवेट स्कूल के तर्ज पर शिक्षा का माहौल बनाना है। पीएम श्री स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ अन्य सभी प्रकार की डिजिटल सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। इस योजना से 20 लाख से ज़्यादा छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

वहीं गोबरा नवापारा में सोमवारी बाजार स्थित शासकीय प्राथमिक शाला आपसी राजनीतिक खींचतान और सरकारी जमीन पर बड़ी मात्रा में अतिक्रमण के कारण विकास के लिए संघर्ष कर रही है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2023-24 में इस स्कूल का उन्नयन कर पीएम श्री स्कूल योजना में शामिल किया गया है। इसके बावजूद यहां विकास और निर्माण कार्य कोसों दूर है। वैसे तो मौके पर बहुत बड़ा सरकारी भूभाग उपलब्ध है जहां खेल मैदान सहित सर्वसुविधायुक्त बुनियादी ढांचा विकसित किया जा सकता है।

प्राप्त हुई राशि हो गई लेप्स

इस स्कूल में बुनियादी ढांचा के विकास, मरम्मत और निर्माण के लिए कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर द्वारा 16 जून 2023 को 23.54 लाख रुपए जारी किए गए थे, जिसमें सीएमओ नगर पालिका परिषद गोबरा को एजेंसी बनकर कार्यादेश दिया गया था। लेकिन तत्कालीन सीएमओ की लापरवाही, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण निर्माण कार्य नहीं हो सका और राशि लैप्स हो गई।

क्या है स्कूल की वर्तमान स्थिति

सोमवारी बाजार स्थित शास. प्राथमिक शाला में पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। स्कूल में कुल 5 कमरे जर्जर हालत में हैं। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव है जिसका प्रमुख कारण पूरे क्षेत्र में लोगों द्वारा किया गया अवैध अतिक्रमण है। बारिश के दिनों में स्कूल परिसर में घुटनों तक पानी भर जाता है और उस बदहाली में भी बच्चे स्कूल में पढ़ने जाते है। 

वर्ष 2023 में पीएम श्री योजना में शामिल किये जाने के बाद उम्मीद जगी थी कि स्कूल की स्थिति में गुणात्मक सुधार होगा। लेकिन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा, आपसी राजनीतिक खींचतान और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के कारण यहां विकास कार्य ठप पड़े हैं।

वार्डवासियों ने की निर्माण की मांग, सौंपा ज्ञापन

दिनांक 22 मई 2025 को वार्ड 15 और 16 के पार्षद सहित वार्डवासियों ने नगर पालिका सीएमओ के नाम ज्ञापन सौंपकर दोबारा निर्माण कार्य कराने की मांग की। वार्ड 16 के पार्षद निर्मला साहू, वार्डवासी धीरज साहू, नम्मू ध्रुव, दीपा देवांगन, लता निषाद, गुलजारी लाल तारक ने बताया कि शासकीय प्राथमिक स्कूल अपनी दुर्दशा पर रो रहा है। सरकार शासकीय स्कूलों के विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। लेकिन सोमवारी बाजार का यह स्कूल विकास कार्यों से कोसों दूर है।

अतिक्रमणकारियों के कारण स्कूल की हालत खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि स्कूल में सुविधाओं और संसाधनों की कमी के कारण विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पाती है। इससे शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है और बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अतिक्रमणकारियों पर उचित कार्रवाही कर इस पर निर्माण की मांग की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm

यह खबर भी जरुर पढ़े

13 वर्षों में ही महानदी पुल हो रहा जर्जर, ओवरलोड रेत वाहनों से हो रहा ज्यादा नुकसान, जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता बनी बड़ी वजह

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल