नर्सरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक का शव नर्सरी परिसर में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत चरोदा इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, चरोदा स्थित नर्सरी में सुबह काम पर पहुंचे राइस मिल के मजदूरों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका देखा। यह दृश्य देखकर उन्होंने तत्काल स्थानीय पार्षद और जीआरपी चरोदा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि युवक की शिनाख्त की जा सके।

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद के जंगल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button