रायपुर में 12 मई को रोजगार मेला, 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 5वीं पास से इंजीनियरिंग तक कर सकते है आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा दिनांक 12 मई 2026 (सोमवार) को लायवलीहुड कॉलेज, जोरा में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएँ ESAF Swasraya Multistate Agro Cooperative Society Limited, JD Hardscapes Private Limited, Elxer Communications Private Limited, Parishram Human Resource, ITM Edutech Training Pvt. Ltd. आदि शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई.टी.आई., इंजीनियरिंग एवं डिप्लोमा पास आवेदकों के लिए कुल 413 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है। इच्छुक एवं योग्य आवेदक अपने शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हो सकते हैं।

रिक्तियों की संख्या, पदवार योग्यता, वेतनमान एवं कार्यस्थल संबंधी विस्तृत जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, रायपुर में संपर्क कर सकते हैं अथवा विभागीय वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, इन कोर्स में मिलेगा प्रशिक्षण, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button