दूल्हा बनने से पहले युवक गिरफ्तार, शादी के मंडप में पहुंची, प्रेमिका ने लगाए गंभीर आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विवाह वाले घर में पुलिस ने दबिश देकर दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पांच वर्षों तक शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय सुरेंद्र सिंह ठाकुर बीते पांच सालों से 28 वर्षीय युवती के साथ रिश्ते में था। युवती ने 3 मई को थाना पत्थलगांव में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि फरवरी 2021 में एक शादी समारोह में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और संबंध गहरा होता गया।

सुनसान जगह ले जाकर बनाए संबंध

पीड़िता के मुताबिक 23 मार्च 2021 को आरोपी उसे पत्थलगांव बुलाकर अपनी स्कॉर्पियो में घुमाने ले गया। बाद में घर छोड़ने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर शादी का झांसा देते हुए उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।

शादी का वादा, बार-बार शोषण

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 26 फरवरी 2026 को भी उसने युवती के साथ अनाचार किया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और दूसरी युवती से सगाई कर ली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की।

शादी की तैयारी के बीच पुलिस की कार्रवाई

बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी की तैयारियां चल रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस ने विवाह वाले घर में पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(उ) और 69 के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के दूसरे दिन दूल्हे पर रेप का आरोप, युवती बोली शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button