भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त: त्रिवेणी संगम का जलस्तर बढ़ा, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ में बीते 2 दिन से रूक-रूक से हो रही बारिश ने जहां एक तरफ जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया, तो दूसरी ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मूसलाधार बारिश से प्रदेश के कई इलाकों, सड़कों व गलियों में जलभराव से लोगों को दिक्क़तों का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में सड़कों से पानी लोगों की दुकानों में घुसा और लोगों को परेशानी उठनी पड़ी।
पैरी, सोढूर और महानदी का जलस्तर बढ़ा

गरियाबंद जिले का त्रिवेणी संगम भी लबालब नजर आ रहा है। गरियाबंद जिले के पैरी व सोंढूर नदी का जलस्तर बढ़ गया है, तो वहीं कई छोटे-बड़े नाले उफान पर है। गरियाबंद के जिला मुख्यालय में भी कई जगहों पर पानी भर गया है। जिला अस्पताल के सामने हाइवे पर पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इधर बारिश से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। ईट बनाने वाले, सब्जी बाड़ी लगाने वाले लोगों का नुकसान भी हुआ है।
बारिश से खिले लोगों के चेहरे, मौसम हुआ खुशनुमा

चिरमिरी में तेज बारिश, तेज बहाव में बाइक बहा

लगातार हो रही बारिश से तापमान गिरा है, इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। थोड़ी ठंड का भी अहसास हुआ। लगातार बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, तो वहीं बारिश से कुछ लोगों को परेशानी भी हो रही है। लोगों को घर से निकलना मुश्किल सा हो गया है। सुबह से शाम तक नवापारा और राजिम शहर सहित कई नजदीकी बाजार में लोगों का आवागमन कम दिखा। कई दुकानदारों ने कहा कि बारिश का असर बाजार पर भी पड़ा।
28, 29 और 30 जून को भी होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जून को भी छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में बारिश होगी। बुधवार को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि बिलासपुर, मुंगेली, रायपुर, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल