भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या, फिर रची झूठी कहानी, ऐसे हुआ राजफश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शनिवार रात को एक व्यक्ति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही की। उसने अपने भतीजे के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा दिया। महिला का कहना था कि उसका पति चरित्र पर शंका करता था और उसे खर्च के लिए रुपये नहीं देता था आए दिन विवाद करता रहता था। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 28 मई की रात को दुर्ग के रहने वाले रोहित कुमार साहू ने नेवई थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके ससुर संतोष कुमार साहू की मौत हो गई है। उनकी सास ने फोन करके बताया था कि सीने में दर्द होने के कारण उनकी मौत हुई है। उसने बताया कि मृतक के गले में दबाने के निशान है, इसलिए उन्हें लगता है कि उनकी हत्या की गई है।
संदेश में आई पत्नी, पूछताछ में गोलमोल जवाब दिया
इसकी सूचना मिलते ही उनकी टीम घटनास्थल स्टेशन मरोदा पहुंची। वहां मृतक संतोष कुमार साहू के घर को सील किया। पुलिस ने शव और घटना स्थल का निरीक्षण किया। जिसमें पुलिस ने पाया कि संतोष साहू के गले पर चोट का निशान व उसकी पत्नी संदेही उमा बाई साहू (42 वर्ष) के गाल में खरोच के निशान थे। घटनास्थल के पास टूटी हुई चुड़ी के टुकड़े पुलिस को मिले। पुलिस को उमा पर शक हुआ। पुलिस ने मामले की जांच हत्या के एंगल से शुरू की। पुलिस ने जब उसकी पत्नी उमा साहू से पूछताछ की तो उसने गोलमोल जवाब देना शुरू कर दिया। जब सख्ती से पूछताछ की वो हत्या करना स्वीकार कर लिया।
उमा ने बताई पति की हत्या की सच्चाई
उमा साहू ने बताया कि वो अपने पति संतोष साहू से बहुत परेशान रहती थी। वो उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देता था। इतना ही नहीं चरित्र शंका को लेकर आये दिन उससे लड़ाई झगड़ा करता था। इससे वो काफी परेशान हो गई थी। इसलिए उसने अपने भतीजा लाकेश्वर साहू उर्फ लक्की (19 वर्ष) को ग्राम अण्डा से 27 मई को फोन करके बुलाया। दोनों ने मिलकर संतोष साहू की हत्या करने की योजना बनाई।
गाल में खरोच के निशान से हुआ खुलासा
इसके बाद लक्की ने पहले संतोष को साथ बैठाकर शराब पिलाया और फिर दोनों सोने चले गए। जब संतोष सो गया तो दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के दौरान संतोष ने बचने का प्रयास किया, इसमें उमा साहू के गाल में खरोच का निशाना आया और उसकी चूड़िया टूट गई। इसी निशान से हत्या का मामले का खुलासा हुआ। लक्की ने भी अपनी बुआ के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film