देवर-भाभी ने एक साथ लगाई फांसी, इस बात की आशंका, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- गुरूवार सुबह देवर-भाभी की शव एक ही फांसी के फंदे पर लटके मिला है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैरा के आश्रित मोहल्ला उदरदा में आज सुबह ग्रामीण खेत में काम करने निकले, तो उमेंद्र गोंड (27) और कलावती (34) का शव पेड़ पर लटकते देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

दोनों के थे तीन-तीन बच्चे

बताया जा रहा है कि दोनों शादीशुदा थे। उमेंद्र के तीन और कलावती के भी तीन बच्चे हैं। कलावती का पति रोजी मजदूरी और खेती किसानी का काम करता है। उसके पति ने पुलिस को बताया कि वह जब सुबह वो उठा तो उसकी पत्नी नहीं दिखी। उसने सोचा कि कहीं गई होगी, लेकिन कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि पत्नी और भाई ने फांसी लगा ली है।

पुलिस कर रही मामले की जांच, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका

मामले में पुलिस द्वारा दोनों के परिजनों का बयान लिया गया है। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की आशंका परिजनों ने जाहिर की है। बताया गया कि उमेंद्र रिश्ते में चचेरा देवर था। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरूर पढ़े

नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल