शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर: दो दिन बंद रहेगी शराब दुकानें

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। राज्य शासन के निर्देश पर अनंत चतुर्थी 28 सितंबर एवं 2 अक्टूबर गांधी जयंती को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। जिसके प्रति पालन में धमतरी शहर में इस दौरान मास विक्रय दुकानें बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान मास विक्रय दुकानों ने सख्ती से रोक लगाने, उड़नदस्तों द्वारा रोकथाम तथा दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश आयुक्त विनय कुमार ने उपायुक्त पीसी सार्वा को दिया है।

देशी एवं विदेशी मदिरा दुकान रहेगीं बंद

इसी प्रकार गांधी जयंती 02 अक्टूबर के अवसर पर गरियाबंद जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर आकाश छिकारा ने शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने तथा शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से कार्यवाही करने तथा अवैध मदिरा भण्डारण एवं बिक्री पर जप्ती की कार्यवाही करने जिला आबकारी अधिकारी को आदेशित किया है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल