आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू, ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद  :– कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 04 पद, इस प्रकार कुल 06 रिक्त पद भरे जाने हैं।

जिनमें सेक्टर पीपरछेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलदली के आंगनबाड़ी केंद्र दैहानपारा और सेक्टर आमदी अंतर्गत ग्राम पंचायत बारूका के गांहदर में प्रत्येक दोनों केंद्रो के लिए 01-01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी सहायिका का भर्ती किया जाना है।

इसी प्रकार सेक्टर बिन्द्रनवागढ़ के बिन्द्रनवागढ़ आंगनबाड़ी केन्द्र और सेक्टर गरियाबंद के ग्राम पंचायत पण्डरीपानी के भैसामुड़ा आंगनबाड़ी केन्द्र में 01-01 आंगनबाड़ी सहायिका के लिए भर्ती किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया ई-भर्ती पोर्टल डॉट इन के माध्यम से 25 मई 2026 से 08 जून 2026 तक चालू रहेगी। भर्ती से संबंधित जानकारी पोर्टल और महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, इन कोर्स में मिलेगा प्रशिक्षण, 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button