संगठनात्मक उत्कृष्टता में गरियाबंद भाजपा महिला मोर्चा को मिला दोहरा सम्मान, राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी और सांसद लक्ष्मी वर्मा ने किया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के निर्देश पर जिला प्रभारी सविता चंद्राकर तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में गरियाबंद जिले की महिला मोर्चा टीम द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रमों का लगातार सफल आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में महिला मोर्चा को निर्देशित आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन करने पर गरियाबंद जिला महिला मोर्चा को राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के हाथों सम्मान प्राप्त हुआ। वहीं प्रदेश स्तर से अब तक गरियाबंद जिले की महिला कार्यकर्ताओं को सौंपे गए सभी कार्यक्रमों का समय पर सफलतापूर्वक आयोजन करने और संगठनात्मक दायित्वों का बेहतर निर्वहन करने के लिए पुनः सांसद लक्ष्मी वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला प्रभारी सविता चंद्राकर के प्रभारी बनने के बाद से गरियाबंद जिला महिला मोर्चा की टीम पूरी ऊर्जा, उत्साह और सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटी हुई है। उनके मार्गदर्शन और जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से मिलने वाले प्रत्येक निर्देश को गंभीरता से लेते हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान

इस उपलब्धि को हासिल करने में प्रदेश कार्यकारी समिति की टीम से शीतला पाण्डे, रेखा सोनकर, संगीता दीक्षित, जिला महामंत्री भारती साहू, अहिल्या मरकाम, माही यादव सहित समस्त महिला मंडल की टीम एवं गरियाबंद जिले की सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

इस दोहरे सम्मान को गरियाबंद जिला महिला मोर्चा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने इस सफलता के लिए महिला मोर्चा की समस्त टीम की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी बहनों के सामूहिक परिश्रम, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का परिणाम है। महिला मोर्चा आगे भी इसी उत्साह और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करता रहेगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस भवन का किया घेराव, राहुल गांधी के विरोध में हुई नारेबाजी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल