चलती कार मे स्टंटबाजी करना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, देखिए वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर में चलती कार की छत पर बैठकर स्टंटबाजी करने वाले युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना मंगलवार रात की, जिसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने एक्शन लिया है।

अंदर बैठे युवा भी करते रह मस्ती

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, स्टंटबाज युवक तेज रफ्तार कार के ऊपर बैठकर बीच-बीच में बैलेंस बनाते दिखा। जब कार टर्निंग के पास आई तो वो उसका बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वो कार को पकड़कर संभल जाता। कार के अंदर कुछ और युवक भी मौजूद थे। वे सभी मौज-मस्ती के मूड में दिख रहे थे। कार के अंदर तेज आवाज में गाना बज रहा था और ऊपर बैठा युवक बीच-बीच में ताली बजाकर नाचते दिखा।

वैसे तो पुलिस ने ऐसे मामलों में स्टंटबाजों के खिलाफ केवल चालानी कार्रवाई कर इन्हें छोड़ देती थी। इसी कारण से युवक के हौसले और भी बुंलद हो रहे थे। इसलिए अब ऐसे मामलों में स्टंटबाजी आरोपी की गाड़ी को सीज किया जाएगा और उन पर कार्रवाई भी की जायेगी।

स्टंटबाज युवक जिस कार में सवार था, उसका नंबर CG-07 CJ 3007 दुर्ग-भिलाई से रजिस्टर्ड दिखा रहा था। तेलीबांधा थाने में कार सवारों पर दर्ज मामले में पुलिस ने कहा है कि वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महासमुंद बैरियर से एक्सप्रेस वे पर कार चालक तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाते हुए स्टंट कर रहा था। ऐसे में लोगों का जीवन खतरे में डाला।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल