नवापारा में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, बारात से लौट रहा था घर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नवापारा से लगे ग्राम कुर्रा में स्थित पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने खून से लथपथ युवक को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान इंदल कुमार साहू के रूप में की गई। वह फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रीपार का रहने वाला था।बताया गया कि 26 फरवरी को इंदल साहू अपने बाइक से ग्राम हसदा बारात में शामिल होने गया था। रात करीब 7.30 बजे वापिस घर लौट रहा था। वह ग्राम कुर्रा के पारख पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि उसकी बाइक तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाने से अनियंत्रित होकर गिर गया। इंदल के सिर पर गंभीर चोट लगी और खून से लथपथ सड़क पर बेहोश हो गया।

जब डायल 112 की टीम उसे नवापारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंची, तो डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। गुरुवार को सुबह परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम मेला आ रहे परिवार को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 साल के बच्ची की मौत, माता-पिता और भाई गंभीर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल