तालाब किनारे मिला नर कंकाल, रस्सी से बंधा आधा हिस्सा पानी में डूबा मिला, हत्या की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तालाब किनारे नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। कंकाल एक रस्सी से बंधा हुआ मिला। कंकाल का आधा हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, जो सड़ चुका था। सुबह ग्रामीणों ने कंकाल देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मामला धमतरी जिले के नगरी थाना इलाके का है।

जानकारी के अनुसार नगरी सिहावा क्षेत्र से 4 किलोमीटर की दूर ग्राम ग्राम गोरेगांव के एक तालाब में मानव नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मानव नर कंकाल काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस और FSL टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने नर कंकाल को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

रस्सी से बंधा आधा हिस्सा पानी में डूबा मिला

बताया जा रहा है कि नर कंकाल के ऊपर सीमेंट के पत्थर ऊपर में लदे हुए थे। जब पत्थर को हटाया गया। तो नर कंकाल रस्सी से बंधा हुआ था। नर कंकाल का आधा हिस्सा तालाब में होने से मास सड़ा हुआ था। एफएसएल की टीम ने नर कंकाल के एक-एक हड्डियों को एक जगह इकट्ठा किया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह कंकाल कितना पुराना है और मौत का असल वजह क्या है?

कंकाल किसी लापता शख्स के होने या हत्या के बाद शव को ऐसी हालत में छोड़े जाने के कयास लगाए जा रहे है। वहीं पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FD8sAo6ivYJ1iZflsaSSFM

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेड़ पर लटके मिला महिला का कंकाल, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल