गोबरा नवापारा नगर पालिका में इस दिन होगा शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष का चुनाव, कौन मारेगा बाजी… ?

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा नगर पालिका में 5 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यहां अध्यक्ष पद में भाजपा के ओमकुमारी साहू निर्वाचित हुई है। वहीं 21 वार्डों में से 9 वार्ड भाजपा, 9 वार्ड कांग्रेस और 3 वार्डों में निर्दलीय का कब्जा है। वहीं नपा उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने भी रणनीति बनाना शुरू कर दी है। 

प्राधिकृत अधिकारी सह अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर रवि सिंह ने बताया कि गोबरा नवापारा नगर पालिका के सभागार में 5 मार्च को सुबह 10 बजे नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। इसके उपरांत सुबह 11.30 बजे सभी पार्षदों और अध्यक्ष का प्रथम सम्मेलन होगा। जिसमें नगर पालिका के उपाध्यक्ष एवं अपील समिति का निर्वाचन की कार्यवाही की जाएगी। उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए पार्षदों से मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद ही परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसी दिन नगर पालिका की अपीलीय समिति का भी चयन होगा। 

गोबरा नवापारा सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि प्राधिकृत अधिकारी द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को इसकी तामिली करा दी गई है।

क्या हैं नियम

नगरीय निकाय के परिणामों की पहले अधिसूचना जारी की जाती है। अधिसूचना जारी होने के उपरांत 15 दिन के भीतर नई परिषद का प्रथम सम्मेलन का आयोजन और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाना होता हैं। नपा एक्ट की धारा 55 के तहत गजट नोटिफिकेशन के 15 दिन के भीतर निर्वाचित परिषद का प्रथम सम्मेलन बुलाना अनिवार्य है। इसलिए 5 मार्च को सम्मेलन रखा गया है।

निर्दलिय पार्षद करेंगे फैसला

नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के 21 वार्डों में 9-9 वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए है। वहीं 3 वार्डों में तीन पार्षद निर्दलीय जीते हैं। जिस तरह के समीकरण है, ऐसे में निर्दलियों द्वारा जिस पार्टी को सपोर्ट किया जाएगा उपाध्यक्ष उस पार्टी का बन जाएगा। अब देखना होगा कि निर्दलीय पार्षदों का रुझान किस पार्टी की तरफ जाता है। कांग्रेस भी अध्यक्ष का पद गंवाने के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। दोनों पार्टियां उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन में जुटी हुई है।

पार्टियों से नाम तय होने के बाद किसके सर उपाध्यक्ष का ताज सजेगा यह 5 मार्च को पता चल जाएगा। तब तक आप हमें नीचे कमेन्ट सेक्शन में जाकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार या पार्टी का नाम हमें बताएं कि कौन मारेगा बाजी…..?

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EmIwdJKezHHKmsjiabrwtK

यह खबर भी जरुर पढ़े

20 साल बाद नवापारा पालिका की सत्ता BJP के हाथों में : भाजपा और कांग्रेस के 9-9 पार्षद, 3 पर निर्दलीय का कब्जा

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल