आधी रात जंगल में युवती के साथ पकड़ा गया शिक्षक, वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के एक शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि हिंदी विषय के संविदा शिक्षक को आधी रात एक युवती के साथ जंगल में ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसका वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है। मामला सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सरमना के लंकाडांड जंगल में देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच शिक्षक सुरेश जायसवाल अपनी कार में युवती के साथ मौजूद थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में शिक्षक लोगों के सवालों का जवाब देने से बचते नजर आ रहे हैं, जबकि कार में बैठी युवती लोगों की भीड़ देखकर छिपती दिखाई दे रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि एक शिक्षक का इस तरह आधी रात जंगल में युवती के साथ मिलना गंभीर मामला है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, इस घटनाक्रम से विद्यालय की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं और शिक्षक को तत्काल हटाने की मांग की जा रही है।
इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Video
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवा रायपुर के पार्किंग परिसर में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल-VIDEO











