दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, 25 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पेण्ड्री निवासी अजय कौशिक (25 वर्ष) किसी निजी कार्य से कोसला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पामगढ़ क्षेत्र स्थित साहू कॉम्प्लेक्स के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी। खंभे से हुई सीधी टक्कर के कारण अजय को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक के मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पेण्ड्री गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद ब्रेकिंग: साइनबोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल











