फिंगेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में अवैध गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर उड़ीसा गांजा तस्करी कर दूसरे राज्य ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 22 किलोग्राम गांजा व वाहन को जब्त किया है। आरोपी उड़ीसा और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

फिंगेश्वर पुलिस के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध गांजा का बड़ा खेप ओडिशा से फिंगेश्वर होते हुए दूसरे राज्य ले जाया जा रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने टीम गठित कर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरिद के पास नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेंकिग कर रहे थे। इस बीच छुरा की ओर से आ रही कार क्रमांक ओडी 02 एटी 3166 रूकवाकर पूछताछ की गई।

उड़ीसा और महाराष्ट्र के चार आरोपी गिरफ्तार

कार में चार युवक बैठे थे। जिन्होंने अपना नाम संतोष सुना पिता कलाकान्हु सुना (30 वर्ष) बलांगीर उड़ीसा, बिसेसर सिंग पिता अलपा सिंग (40 वर्ष) बंलागीर उड़ीसा, पलाश उर्फ बंटी पाटिल पिता दशरथ पाटिल (24 वर्ष) नागपुर महाराष्ट्र और अनिकेत शिंदे पिता जयकुमार शिंदे (27 वर्ष) भण्डारा महाराष्ट्र का निवासी बताया। पुलिस ने कार की तालाशी ली, तो कार के पीछे डिग्गी मे चार सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में गांजा मिला। गांजा के संबंध में पुलिस ने युवकों से वैध दस्तावेज मांगे, तो संदेहियो कोई वैध कागजात नही दिखा पाए।

इसके बाद पुलिस ने कार से गांजा को बरामद कर वजन कराया। अलग-अलग बोरी में कुल 22 किलो गांजा पुलिस ने जब्त किया है। आरोपियों के कब्जे से कार और मोबाइल को भी जब्त किया गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)iiC-NAR नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/JMN3hOxWi777B1QljQHV9e

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशीली टैबलेट के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, फिंगेश्वर पुलिस ने की कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film