नाबालिग बालिका का अपहरण कर गैंगरेपः एक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बालिका का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना अंतर्गत पंडरापाठ चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग लड़की अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान करीब 1 बजे बाइक पर एक युवक अपने साथ नाबालिग लड़के को लेकर पहुंचा। आरोप है कि घर का दरवाजा खुलते ही दोनों युवकों ने बालिका को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव से दूर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
वारदात के बाद लड़की डरी-सहमी से गांव से कुछ दूरी पर मिली। इसके बाद परिजनों को आपबीती बताई। फिर परिजनों ने थाने पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच में जुट गई। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर सूचना के आधार पर कुछ ही समय में मुख्य आरोपी विपुल यादव (25) और उसके नाबालिग साथी को रिमांड में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली। मामले में मुख्य आरोपी विपुल यादव को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग अपचारी बालक के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











