गरियाबंद ब्रेकिंग: साइनबोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, साथी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना जिले के देवभोग थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मृतक चंचल मांझी अपने एक साथी के साथ बाइक से देवभोग-उरमाल मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे साइनबोर्ड से जा भिड़ा। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक चंचल मांझी गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

गर्दन टूटने से मौके पर मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बाइक चालक की गर्दन टूट गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही देवभोग पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, घर लौटते वक्त गिरी गाज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button