शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, मायके वालों ने लगाया आरोप, पुलिस ने कही ये बात..

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की एक माह पहले ही शादी हुई थी। घर से शादी की सजावट भी पूरी तरह से हटी नहीं थी कि बहू की अर्थी उठी। मायके वालों ने मौत की वजह जानने शव का पोस्टमार्टम करवाया। बालोद के तहसीलदार, एसडीओपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल में पहुंचकर दोनों पक्ष के लोगों का बयान लिया। मामला बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार बालोद जिला मुख्यालय के टिकरापारा में 27 वर्षीय किरण यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बताया गया कि 5 मार्च को टिकरापारा निवासी रूपेंद्र यादव का विवाह आनंद नगर उसलापुर (बिलासपुर) की किरण यादव से हुआ था। घर में शादी की सजावट तक नहीं हट पाई थी और दुल्हन की अर्थी उठ गई। इस दर्दनाक घटना से परिजन ही नहीं बल्कि वार्ड के लोग भी स्तब्ध है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है।

तबीयत बिगड़ी और मौत

मृतका के पति रूपेंद्र यादव ने पुलिस को बताया है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उसकी पत्नी किरण की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। इसी दौरान वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख उन्होंने तुरंत एक निजी डॉक्टर को बुलाया। जिसने जांच के बाद किरण को मृत घोषित कर दिया। नवविवाहिता की मौत की सूचना गुरुवार देर शाम बालोद थाने में दी गई। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तहसीलदार आशुतोष शर्मा और बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर जांच के लिए पहुंचे। प्रशासनिक टीम ने पंचनामा कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आएगी

मौत की सूचना मिलते ही मृतका किरण की मां कृष्णा बाई यादव और बड़ी बहन माना यादव बालोद पहुंचीं। परिजन का कहना है कि जब किरण की तबीयत खराब थी, तो उसे तत्काल अस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया। मां ने बताया कि दोपहर में किरण से फोन पर बात हुई थी, लेकिन तबीयत को लेकर किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह सामने आएगी। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

फंदे से लटकती मिली नवविवाहिता की लाश, 2 साल पहले हुई थी शादी, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

Related Articles

Back to top button