एक सप्ताह के भीतर उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव करने के निर्देश, धान शॉर्टेज पर होगी कार्यवाही

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर की गई धान खरीदी के धान उपार्जन केन्द्र से उठाव के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए धान उपार्जन केन्द्र से  एक सप्ताह के भीतर किसी भी स्थिति पर होना चाहिए। 

जिन समितियों में धान का शॉर्टेज पाया जायेगा, ऐसे कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। अधिकारियों ने बताया कि 90 उपार्जन केन्द्रों में से अधिकांश उपार्जन केन्द्रों के धान का शत प्रतिशत उठाव हो चुका है तथा जिन उपार्जन केन्द्रों का धान का उठाव नहीं किया गया है। ऐसे समितियों से एक सप्ताह के भीतर उठाव करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त असलम खान, खाद्य अधिकारी सुधीरचन्द्र गुरू, डीएमओ अमित चन्द्राकर, नोडल अधिकारी शिवांश मिश्रा सहित समस्त जिला सहकारी बैंक ब्रांच मैनेजर व धान उपार्जन का कार्य करने वाले समितियों के समिति प्रबंधक उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन पर दावा-आपत्ति 23 अप्रैल तक  

Related Articles

Back to top button