शातिर प्रेमिका : एक प्रेमी से ऐंठे 24 लाख और दूसरे प्रेमी से कर ली शादी, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शातिर युवती ने शादी का प्रलोभन देकर प्रेमी से 24 लाख ऐंठ लिए और फरार हो गई। वहीं युवती ने दूसरे प्रेमी से शादी भी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को बिलासपुर से ठग प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। युवती के पास से पुलिस ने 5 लाख के गहने और 9 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। मामला कांकेर जिला का है।
कांकेर एसपी शलभ सिन्हा ने पूरे मामले का जानकारी देते हुए बताया कियुवती लेखा देवांगन इतनी शातिर है कि वो युवक ऋतिक देवांगन को शादी का प्रलोभन देकर रूपए ऐंठने के बाद दूसरे प्रेमी से शादी कर उसके साथ रह रही थी। एसपी सिन्हा ने बताया कि आरोपी युवती ने दूसरे प्रेमी से 1 मार्च को बिलासपुर के मंदिर में शादी कर ली। फिलहाल वो उसी के साथ रह रही थी।
युवती ने अपने पति को भी किया गुमराह
आरोपी युवती अपने पति को भी गुमराह कर रही थी। युवती ने रूपए के बारे में अपने पति को गलत जानकारी दी उसने बताया कि यह रकम उसके पिता द्वारा लोन लेकर शादी के लिए देने को बात कही थी। युवती ने अपने पति को बताया था कि शादी में सामाजिक दिक्कतों के कारण धूमधाम से शादी नहीं कर पाने का पछतावा पिता को है, इसलिए उन्होंने इतनी बड़ी रकम उसे सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दिया है। एसपी ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
जानिए पूरा मामला
चारामा निवासी आलू-प्याज का व्यवसाय करने वाले ऋतिक देवांगन से फेसबुक पर 5 साल पहले लेखा देवांगन युवती के साथ हुई थी। दोनों के बीच चैटिंग करते-करते प्यार प्रसंग हो गया। युवती ने भी उसे अपने प्यार और शादी का झांसा देकर दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे लिए। युवती धमतरी की रहने वाली बताया जा रहा है।
अलग-अलग बहाने से पैसे ठगे
इन 5 सालों के अफेयर में युवती अलग-अलग बहाने बनाकर युवक से 10 लाख रुपए से ज्यादा ऐंठ लिए थे। 5 साल के अफेयर के बाद युवक उससे शादी करने का मन बना रहा था। उसने प्रेमिका से कहा तो प्रेमिका ने मकान खरीदने के बाद बाद जल्दी ही शादी करने की बात कही।
घर खरीदने के बहाने लिए 12 लाख से अधिक
मीन की रजिस्ट्री और घर खरीदने के नाम पर युवती लेखा देवांगन ने ऋतिक से 12 लाख रुपए से ज्यादा एक साथ ले लिए। इसके बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही। अब 15 दिन पहले से अचानक युवती का फोन बंद आने लगा, जिससे युवक परेशान हो गया। युवक अपनी प्रेमिका के घर धमतरी भी गया, जहां जानकारी मिली की युवती 1 मार्च से अपने घर से नगद रुपये और सोने-चांदी लेकर फरार हो गई है। इसकी जानकारी मिलते ही युवक चारामा थाने में आरोपी युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कराया था। युवक की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया था।
साइबर सेल की मदद से आरोपी युवती की तलाश में जुट गई। पुलिस को पता चला की आरोपी लेखा देवांगन बिलापुस में है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पीड़ित युवक ऋतिक देवांगन से कुल 24 लाख रुपए की ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने पति के साथ भी धोखे से शादी की और उसे गुमराह किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error:
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन Belpatra Khane Ke Fayde : सेहत के लिए है भगवान शिव का वरदान Bhola Shankar Film