सड़क किनारे मिला युवक का शव, पास में पड़ी थी बाइक, पुलिस ने जताई इस बात की आशंका

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक बाइक भी पड़ी हुई थी। लोगों ने शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आशंका जताई कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई होगी। फिलहाल अगल-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है। मामला रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव सड़क किनारे झाड़ियों के बीच में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला और शिनाख्त के लिए आसपास लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि मृतक युवक ग्राम हिंछर का रहने वाला मदन सुंदर राठिया है। मदन मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर जाने के लिए निकला था, लेकिन वह पहुंच नहीं सका। 1 दिन बाद उसका शव झाड़ियों के बीच मिला।

अनियंत्रित होकर बाइक से गिरा

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि शव मिलने के बाद पूछताछ की गई। इससे शुरुआती जांच में पता चला कि युवक बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया और उसका शव बाइक समेत झाड़ियों के बीच मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल