ब्रेकिंग: महासमुंद-गरियाबंद सीमा पर दंतैल हाथी की दस्तक, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका; इस रूट पर बढ़ रहा आगे, गांवों में हाई अलर्ट
बगनही नदी पार कर कभी भी आ सकता है हाथी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महासमुंद और गरियाबंद जिले की सीमा पर एक बार फिर दंतैल हाथी की मौजूदगी हुई है। हाथी के फिंगेश्वर रेंज की ओर बढ़ने की संभावना को देखते हुए वन विभाग ने आसपास के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी किया है। GBME1 दंतैल पुराने रूट पर कर रहा विचरण, उमरदा-जिवतरा के खेतों से आगे बढ़ रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने अपील की है।
वन विभाग के अनुसार हाथी फिलहाल महासमुंद जिले के जिवतरा क्षेत्र के खेत-खलिहानों में विचरण कर रहा है। संभावना है कि यह महासमुंद जिले की ओर से बगनही नदी को पार कर गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश कर सकता है। हाथी अपने पुराने रूट पर ही विचरण कर रहा है, जिसके चलते पुराने हाथी मार्ग से जुड़े गांवों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
वन विभाग ने शाम 6.25 को सूचना जारी करते हुए बताया कि बम्हनदेहीं-नाचनबाय के रास्ते पर आवागमन न करें हाथी का मुमेंट इस रास्ते पर हो रहा है।
इन गांवों में हाई अलर्ट

हाथी की संभावित आवाजाही को देखते हुए मंदबाय, बम्हनदेहीं, नाचनबाय और गुंडरदेही गांवों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर उसके करीब नहीं जाने की अपील की गई है।
मॉर्निंग वॉक से भी बचें, खेत-खलिहान में न रहें
वन विभाग ने ग्रामीणों को सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए जंगल या हाथी के संभावित विचरण क्षेत्र में नहीं जाने की हिदायत दी है। हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जंगल, खेत और खलिहान में न रुकें और सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। जिन गांवों में अभी हाथी की मुनादी नहीं हुई है, वहां सरपंच एवं कोटवार के माध्यम से ग्रामीणों तक सूचना पहुंचाने की अपील की गई है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि हाथी दिखाई देने पर उसके करीब जाने, उसे घेरने या भगाने का प्रयास न करें। हाथी की सूचना तत्काल नजदीकी वनकर्मी को दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और हाथी के संभावित रूट से दूरी बनाए रखें।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











