सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में छात्र परिषद का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ‘किशोर भारती’, ‘कन्या भारती’, ‘बाल भारती’ एवं ‘शिशु भारती’ छात्र परिषद का गठन किया गया। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में छात्र-छात्राओं ने अनुशासन, सेवा, संस्कार और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम ‘किशोर भारती’ प्रमुख दीपक देवांगन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता एवं विद्यालय सचिव प्रफुल्ल दुबे ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रतिनिधि की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने छात्रसंघ पदाधिकारियों से विद्यालय में अनुशासन, संस्कार, स्वच्छता एवं अध्ययन का वातावरण बनाए रखने तथा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य गौरी शंकर निर्मलकर ने अपने आशीर्वचन में कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य और ईमानदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

किशोर भारती में अध्यक्ष बने गौरव

सत्र 2026-27 के लिए किशोर भारती में अध्यक्ष गौरव यादव (द्वादश), उपाध्यक्ष राहुल साहू (एकादश), सचिव हर्षवर्धन निर्मलकर (दशम), सहसचिव यथार्थ द्विवेदी (नवम), सेनापति शुभम् यादव (दशम) एवं उपसेनापति जयदेव मिश्रा चुने गए। कन्या भारती में अध्यक्ष कु. अपूर्वा ध्रुव (द्वादश), उपाध्यक्ष कु. तानिया ठाकुर (एकादश), सचिव कु. योगिता सिंह (दशम), सहसचिव कु. हर्षिता साहू (नवम), सेनापति विशाखा साहू (नवम) एवं उपसेनापति सिमरन साहू को दायित्व सौंपा गया।

शिशु भारती में अध्यक्ष हर्ष साहू (पंचम), उपाध्यक्ष आरती निषाद (चतुर्थ), सचिव दीप्ति निषाद (चतुर्थ) एवं सहसचिव मोनिका साहू (तृतीय) चुने गए। वहीं बाल भारती में अध्यक्ष कु. तान्या साहू (अष्टम), उपाध्यक्ष शैलेंद्र सूर्यवंशी (सप्तम), सचिव जितेन्द्र कुमार साहू (सप्तम), सहसचिव प्रहलाद साहू (षष्ठ), सेनापति हेमेश साहू तथा उपसेनापति सोनाक्षी साहू को जिम्मेदारी दी गई।

विज्ञान परिषद की अध्यक्ष बनी मुस्कान

विषय परिषद में विज्ञान परिषद की अध्यक्ष मुस्कान साहू, उपाध्यक्ष गायत्री सोनकर एवं सचिव अंकित साहू बनाए गए, जबकि गणित परिषद की अध्यक्ष निकिता साहू एवं उपाध्यक्ष टामीनी साहू चुनी गईं। विभाग प्रमुखों में अनुशासन प्रमुख डिगेश निर्मलकर, प्रार्थना प्रमुख हिमांशी साहू, लीना एवं अपूर्वा ध्रुव, सांस्कृतिक प्रमुख दामिनी साहू, क्रीड़ा प्रमुख गगन सेन, चिकित्सा प्रमुख काव्या देवांगन, स्वच्छता प्रमुख माहि पाटणकर, बागवानी प्रमुख जतिन यादव, खोया-पाया प्रमुख गरिमा साहू, बैठक व्यवस्था प्रमुख सोमनाथ सिन्हा, जन्म दिवस प्रमुख चेतना कहार तथा पूजन व्यवस्था प्रमुख सिमरन सेन को दायित्व सौंपे गए।

समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव, नरेन्द्र साहू, सरोज कंसारी, नारायण पटेल, रेणु निर्मलकर, नंद कुमार साहू, तामेश्वर साहू, संजय सोनी, लोमेश साहू, हुलेश्वरी साहू, प्रीति साहू, विभीषण साहू एवं नम्रता साहू सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के अनुशासन, संस्कार एवं सेवा भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ हुआ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व विद्यार्थियों ने पीएमश्री हरिहर के प्राविण्य छात्रों का किया सम्मान, नकद पुरस्कार व प्रतीक चिन्ह देकर बढ़ाया उत्साह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button