सहायक ग्रेड-03 भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 19 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा सहायक ग्रेड-03 के नियमित रिक्त पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के लिए 23 मार्च तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का परीक्षण उपरांत चयन समिति द्वारा पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर जारी कर दी गई है।

पात्र-अपात्र सूची की विस्तृत जानकारी महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के सूचना पटल तथा जिला महासमुंद की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास टिक्वेन्द्र जटवार ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें जारी सूची के संबंध में कोई दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, वे 19 मई 2026 सायं 5ः00 बजे तक स्पीड पोस्ट अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला महासमुंद के पते पर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

26 अप्रैल को होगी मंडी बोर्ड उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, रायपुर जिले के 104 केंद्रों में 34,168 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button